हिंदी
मुजफ्फरनगर: थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में आज एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत के माहौल है। गांव में एसपी देहात अजय सहदेव के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और पूरी पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में पत्रकार को सरेराह मारी गोली

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक सीकरी गांव के 50 वर्षीय लुत्फुररहामंन उर्फ लुथततंन पुत्र सगीर हसन को अज्ञात बदमाशों ने तब गोलियों से भून डाला, जब वह खेत से घास काटकर घर वापस आ रहा था। हत्या की इस खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गयी।
यह भी पढ़ें: थानेदार की बर्बरता: दुकान में की तोड़-फोड़, मालिक को जड़े तमाचे

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सिसवा के चंद्रशेखर हत्याकांड में नया मोड़, क्राइम ब्रांच ने कईयों को उठाया
हत्या की सूचना पाकर एसपी देहात अजय सहदेव व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के घर लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। लोगों की मांग है कि मौके पर डीजीपी के आने के बाद ही डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला।अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।
Published : 31 August 2017, 4:57 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश क्राइम जांच पुलिस बदमाश मर्डर मुजफ्फरनगर हत्या
No related posts found.