महराजगंज: एसपी के क्राइम मीटिंग में कड़कदार तेवर, ठूठीबारी कोतवाल को जमकर लताड़

जब से एसपी आऱपी सिंह ने बरगदवां के घूसखोर थानेदार अनिल कुमार को नापा है तबसे जिले भर के थानेदार सहमे-सहमे से नज़र आ रहे हैं। घूसखोर किस्म के दरोगाओं की हिम्मत नही पड़ रही है कि वे कप्तान से आंख मिलाकर बात कर पाये। क्राइम मीटिंग की पूरी पड़ताल..

Updated : 6 February 2018, 7:19 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खात्मे के लिये मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए पुलिस कर्मियों को कई सख्त निर्देश दिये। अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने समन तामील करने में लापरवाही बरतने पर ठूठीबारी थानेदार वृजनन्दन सिंह को भरी बैठक में जमकर फटकार लगाई। 

जिले में 2017 से लंबित मामलों की विवेचना करते हुए एसपी इन सभी मामलों के  शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिये और संबंधित अधिकारियों से निश्चित समय सीमा में रिपोर्ट तलब करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने फिर एक बार साफ किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं है और इसके रोकथाम के लिये पुलिस को और ज्यादा मुस्तैदी के साथ अपना काम करना होगा।
 

 

Published :  6 February 2018, 7:19 PM IST

Advertisement