महराजगंज: नाबालिग से बलात्कार और हत्या के जघन्य मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, गुनहगारों को लेकर जनता में भारी गुस्सा

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या केजघन्य मामले में पुलिस ने 6आरोपियों को गिरफ्तार है। आरोपियों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिये ले जाया गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट



महराजगंज: पुरदंरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 6 दरिंदों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बाच पैशी के लिये ले जाया गया। दरिंदों ने 12 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य कांड को लेकर लोगों में अब भी भारी गुस्सा है।

यह भी पढ़ें: कटघरे में महराजगंज पुलिस, पुरदंरपुर की नाबालिग बालिका बलात्कार-हत्याकांड में क्या मिलेगा बेटी को इंसाफ?

हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर अभी ज्यादा विवरण के साथ खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वे सभी पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पहचान पंकज साहनी (20), सोनू साहनी (21), गोविंद (27), रामनैन (28), बीरू (20) और पवन (20) शामिल है। ये सभी आरोपी पुरदंरपुर क्षेत्र के निवासी हैं। 

पुलिस ने आज सभी गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के साथ पेशी के लिये ले जाया गया। पेशी से पहले सभी आरोपियों का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया।

यह भी पढें: महराजगंज: बलात्कार-हत्या के मामले में नाबालिग लड़की का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों? क्या पीड़ित पिता पर पुलिस का दबाव था? 

गौरतलब है कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की सोमवार को अपनी मां की मदद के लिए जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान कुछ दरिंदे उसे खींचकर जंगल में ले गए और रेप करने के बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी। दरिंदे लाश को जंगल में फेंककर फरार हो गये।

यह भी पढें: पुलिस-व्यापारी लूट कांड: दो खलनायकों ने रची कारोबारियों से लूट की साजिश, एक करोड़ों का मालिक तो दूसरा मुखबिर

लड़की का शव बाद में जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के लगभग 30 घंटे बाद बुधवार देर रात 9 बजे के आसपास नाबालिग लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

लड़की का अंतिम संस्कार एसडीएम नौतनवा, सीओ फरेंदा समेत आठ थानों की फोर्स की मौजूदगी में हुआ। हरियाणा से आए नाबालिग मृत लड़की के पिता बिटिया का अंतिम किया रोते-सिसकते बेटी की चिता को मुखाग्नि दी।










संबंधित समाचार