Maharajganj: चोरों के हो रहे हौसले बुलंद, दो दुकानों पर चोरी कर हुए फरार

महराजगंज में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात को चोरों ने दो दुकानों पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 December 2020, 5:26 PM IST
google-preferred

महराजगंजः सिसवा कस्बे के स्टेशन रोड पर शुक्रवार की रात दो दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर कई हजार का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे रास्ते सीमेंट सीट तोड़ घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। चोरी सिसवा स्टेशन रोड पर स्थित किराने और कबाड़ की दुकान में हुई है।

दुकान में लगभग पंद्रह हजार नगद और 55 हजार के समान चुराकर रफूचक्कर हो गए। वहीं किराना दुकान के मालिक लालगोपाल जायसवाल का कहना है की रोज की तरह ही वो कल रात दुकान बंद कर घर चले गए, और सुबह जब दुकान खोला तो उनके पैरों तले जमीन घिसक गई। दुकान के अंदर देखा की गल्ला और समान बिखरे पड़े थे, जबकि दुकान के पीछे के उपर का सीमेंट सीट टुटा हुआ था। जबकि उसी रोड पर रजिन्द्र प्रसाद मद्धेशिया के कबाड़ की दुकान से 15 सौ का सिक्का उठा ले गए है। किराने दुकान के सटे कमला स्वीट हाउस के पीछे लगे सीसीटीवी कैमेरे में चोरों के फुटेज चोरी के सामान को ले जाकर आते दिखा। जिसे पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। दुकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Published : 
  • 12 December 2020, 5:26 PM IST

Advertisement
Advertisement