हिंदी
बरगदवा (महराजगंज): जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में लोग आज भी जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से अपने घरों को जाते हैं। वहीं आए दिन लकड़ी के टूटे-फूटे पुल से नदी में गिरते भी रहते हैं लेकिन बड़े-बड़े दावे करने वाली अभी तक की तमाम सरकारें एक पुलिया तक नहीं बनवा पाई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में आज भी ग्रामीण जान को जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल के रास्ते झरही नाला पार कर अपने घरों को जाते हैं। कई बार लोग लकड़ी के जर्जर पुल से नाले को पार करने के दौरान गिर भी जाते हैं जिससे वह घायल हो जाते है।
वहीं बरसात के दिनों में रास्ता बन्द हो जाता हैं। आस पास के गांव के लोगों में पानी के उफान से दहशत का माहौल बना रहता है। बांध की मरम्मत का कार्य कागजों पर चलता रहता है बांध हर साल टूटता रहता है।
हालांकि चुनाव के दौरान हर दल का नेता अपने वादे में इसे सबसे ऊपर रखने की बात कहता है लेकिन चुनाव खत्म होते ही सत्ता तक पहुंचे नेताजी वादा भूल जाते हैं। एक अदद पुलिया बनवाने की यह मांगों सालों से चली आ रही है लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई है।
Published : 9 August 2019, 5:29 PM IST
Topics : Flood Maharajganj Rain uttar pradesh Yogi Aditynath प्रदेश सरकार बाढ़ बारिश महराजगंज योगी आदित्यनाथ