हिंदी
महराजगंज: महराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान शुक्रवार को पुलिस लाइन के शस्त्रागार का निरीक्षण किया। साथ ही रखरखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान परेड ने उनको सलामी भी दी। इस दौरान संबंधति थानेदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महराजगंज पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी रोहित सिंह सजवान ने शस्त्रागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रागार, गाड़ियों और अन्य के रख रखाव के बार में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित को सख्त हिदायत दी और खामियों को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र का भी निरीक्षण किया।
Published : 8 March 2019, 4:03 PM IST
Topics : एसपी जरूरी निर्देश पुलिस लाइन महराजगंज रोहित सिंह सजवान
No related posts found.