हिंदी
महराजगंज: नितिन गड़करी और केशव मौर्य के बाईपास बनाये जाने के ऐलान को दरकिनार कर नगर का सीना चीरा जा रहा है। जिनकी वर्षों की जायज कमाई खुलेआम अतिक्रमण बता लुटी जा रही है, वे हैरान और परेशान हैं। ऐसे लोगों की कमी नहीं जो दूसरों की बर्बादी पर जश्न मना रहे हैं।
नगर के हजारों लोगों ने जब सुबह-सवेरे आंखे खोली तो देखा कि एक नही.. कई पोकलैंड मशीनों से मुख्य चौराहे को श्मशान में तब्दील कर दिया गया। एक झटके में नगर पुलिस चौकी से लेकर आस-पास के इलाके को बुलडोजर तले रौंद दिया गया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज LIVE: कटर मशीन की बजाय पोकलैंड के इस्तेमाल से बर्बादी की कगार पर नगरवासी
आम जनता जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर भारी गुस्से में हैं। नेताओं में साहस नहीं कि वे आम जनता के गुस्से का सामना करने के लिए उनके बीच में आ जायें।
नेताओं से लेकर अफसरों और इंजीनियरों तक ने खूब झूठ बोला कि 16-16 मीटर नही टूटेगा, इसे तीन मीटर घटा दिया जायेगा। अब आलम यह है कि ये नेता और अफसर किसी का फोन तक नहीं उठा रहे।
Published : 7 September 2019, 4:04 PM IST
Topics : Maharajganj National Highway police station Supreme Court uttar pradesh पुलिस चौकी महराजगंज सुप्रीम कोर्ट