हिंदी
महराजगंज: प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा को निपटा दिया गया है। इनको पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।
यह भी पढें: जिला पंचायत राज अधिकारी का भंडाफोड़: देखिये कृष्ण बहादुर कैसे बन बैठे केबी वर्मा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वर्षों से जनपद में तैनात अपर जिला पंचायत राज अधिकारी केवी वर्मा को रिटायरमेंट से कुछ ही समय पहले निपटा दिया गया है।

सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जिले के बड़े भ्रष्टाचारी अफसरों ने इस बेहद जूनियर अफसर को पहले तो डीपीआरओ का चार्ज दिया। कायदन यह वित्तीय कामकाज नहीं देख सकता लेकिन जिले के भ्रष्ट अफसरों ने इसे ये काम भी सौंप दिया और जमकर जिले में लूट का नंगा खेल खेला गया।
जिले भर में इसके काले-कारनामों की जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि जिले में इसके काले कार्यकाल की सीबीआई जांच हो जाये तो इसका बुढ़ापा जेल की काल-कोठरियों में गुजरेगा।
Published : 6 May 2022, 5:52 PM IST
Topics : कृष्ण बहादुर वर्मा ट्रांसफर पंचायती राज निदेशालय प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी भष्टाचार महराजगंज लखनऊ
No related posts found.