लखनऊ: भ्रष्टाचार के मामले में यूपी परिवहन निगम के अधिकारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

विजिलेंस विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 5 September 2020, 9:20 AM IST
google-preferred

लखनऊ: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एक अधिकारी को गिफ्तार किया है। इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज था। अधिकारी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

 विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक रमेश कुमार को कैसरबाग स्थित परिवहन निगम मुख्यालय के पास से गिरफ्तार किया। लिया। बांदा कोतवाली में रमेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था। यह मामला 2009 में दर्ज किया गया था, जिसकी जांच की जा रही थी।

रमेश कुमार के खिलाफ दर्ज मामले में उन पर लोक सेवक के पद पर कार्यरत रहते हुए आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप था। रमेश कुमार को कल गिरफ्तार कर वजीरगंज पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

जेल भेजे गये रमेश कुमार बांदा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम चित्रकूट क्षेत्र में सेवा प्रधंक के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह कई अन्य महत्पूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। 
 

Published : 
  • 5 September 2020, 9:20 AM IST

Advertisement
Advertisement