हिंदी
नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मुखर होने लगी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोक सभा सांसद राहुल गांधी की वायनाड सीट पर बड़ा सियासी खेल हो सकता है। विपक्षी दलों को इंडिया गठबंधन (india alliance) में शामिल होने के बावजूद भी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) ने काग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
सबसे खास बात यह है कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी भी उसी विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से जुड़ी है, जो लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने और एनडीए को हराने के लिए बनाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इंडिया गठबंधन की परवाह किये बिना सीपीआई ने केरल की चार लोक सभा सीटों पर आम चुनाव के लिये अपने चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इन चार सीटों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायनाड सीट भी शामिल हैं। सीपीआई ने राहुल गांधी के मौजूदा संसदीय क्षेत्र वायनाड से एनी राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सीपीआई ने वायनाड के अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण सीट तिरुवनंतपुरम से भी अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। दिग्गज नेता और पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में तिरुवनंतपुर सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर करते हैं।
Published : 26 February 2024, 6:38 PM IST
Topics : CPI Lok Sabha Election Rahul Gandhi Wayanad seat कांग्रेस नई दिल्ली राहुल गांधी लोक सभा चुनाव वायनाड सीपीआई