हिंदी
आगरा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज आगरा पहुंच गई है। बताते चलें कि यात्रा का उत्तर प्रदेश में आज आखिरी दिन है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा बड़ा निशाना, लगाए ये बड़े आरोप
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बनती नजर आयी। जिसके परिणामस्वरूप यूपी में यात्रा के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ एक मंच पर नजर आए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल रहीं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की जान चली गई, देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, नौजवान के हाथ में नौकरी, रोजगार नहीं है, नौजवान अपनी डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है। यूपी में जब सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए थी, नौकरी नहीं मिली। रोजगार नहीं मिला। जानबूझकर पेपर लीक हो रहा है। ये सरकार कुछ लोगों को ही लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी अमेठी, देखें तैयारियां
यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा मोहब्बत की दुकान है। यहां से जितनी भी मोहब्बत ले जा सकते हैं ले जाइये। आने वाले वक्त में हमें संविधान को बचाने के लिए काम करना है। आने वाले समय में बीजेपी हारेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मैं इस यात्रा के लिए बधाई देता हूं। ये यात्रा तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सफाया होगा।
आखिर में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, बीजेपी हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ।
Published : 25 February 2024, 4:39 PM IST
Topics : Agra Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi uttar pradesh अखिलेश यादव आगरा उत्तर प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी