हिंदी
मुरादाबाद: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुराबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला।
यह भी पढ़ें: बेरोजगारी पर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कही ये बातें
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार प्रियंका ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जुमलेबाजी करने वालों के झांसे में न आयें। ये लोग बड़ीं बड़ी बातें कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका वोट कीमती है। केवल बड़ी बातों पर वोट मत डालों, ये केवल ऊपरी दिखावा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बार-बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है,आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। 2 साल पहले किसान आंदोलन कर रहे थे, आज भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। तब भी उनकी सुनवाई नहीं थी आज भी नहीं है। जब-जब इनका बुलडोजर चलता है तो किसके घरों में चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला क्या उसके घर पर बुलडोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया क्या उसके घर पर बुलडोजर चला?
राहुल गांधी ने मुरादाबाद वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ध्यान भटकता है दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडानी पर भी बोला हमला। कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना को शुरू करने का मकसद एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाना था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे।
Published : 24 February 2024, 3:05 PM IST
Topics : Bharat Jodon Nyay Yatra Government Moradabad Priyanka Gandhi उत्तर प्रदेश निशाना प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद सरकार