हिंदी
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी यहां एक प्रेस वार्ता वार्ता को संबोधत करने वाले हैं।

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यहां मिठाई बांटी और राहुल गांधी पर फूल बरसाये।

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक ट्विवट भी किया।
राहुल गांधी ने लिखा "कुछ भी हो मेरी जि्मेदारी वही ंरहेगी। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।"
Published : 4 August 2023, 4:20 PM IST
Topics : Rahul Gandhi Supreme Court कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट