हिंदी
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में अमेठी पहुंचेगी। उनके आगमन को लेकर अमेठी में भव्य स्वागत होने वाला है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में आज अमेठी पहुंचेगी। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने विजयन सरकार पर साधा निशाना
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि "अमेठी राहुल गांधी का घर है। वह यहां से सांसद रह चुके हैं, वह अमेठी के बेटे हैं, उनके आगमन को लेकर अमेठी में उनका एतिहासिक स्वागत होने वाला है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कल्कि धाम का शिलान्यास, पीएम मोदी मुख्य यजमान
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है। आज बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published : 19 February 2024, 12:14 PM IST
Topics : amethi Bharat Jodo Nyaya Yatra Rahul Gandhi uttar pradesh अमेठी उत्तर प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी