Top 10 News Of The Day: जानिये देश और दुनिया की दिनभर की 10 बड़ी खबरें

देश और दुनिया में हर पल कुछ न कुछ होता और घटता रहता है। खबरों की भीड़ से हटकर डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिये लेकर आया है देश और दुनिया की दिनभर की 10 बड़ी खबरें। पढ़िए देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरें।

Updated : 1 April 2025, 10:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश और दुनिया में मंगलवार को कई बड़ी घटनाएं हुईं। डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों की सुविधा के लिये यहां पेश कर रहा है देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें

देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिये हर खबर पर करें क्लिक 

1.गुजरात के बनासकांठा के पटाखा फैक्ट्री में बॅायलर फटने से लगी भीषण आग, आग की चपेट में आने से 20 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई,  मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

2. वक्फ संशोधन बिल को कल बुधवार दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जायेगा। विपक्षी दलों ने बिल पर 12 घंटे चर्चा की मांग की। जबकि सरकार ने आठ घंटे का समय दिया है।

3. वक्फ संशोधन बिल को लेकर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ किया कि वे सदन में कल भी इस बिल का विरोध करेंगे। 

4. प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से  सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही याचिका भी खारिज कर दी गई।

6. पंजाब के मोहाली के जीरकपुर की महिला के साथ 2018 में दुष्कर्म मामले के आरोपी पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

7. यूपी में कानपुर के चर्चित बिकरू कांड मुख्य मामले की सुनवाई आज टल गई। 

8. जुलाई 2020 को विकास दुबे और उसके गैंग ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी,जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई थी।

8. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मन सेल के सब इंस्पेक्टर को ईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली ने कुचल डाला

9. झारखंड के बरहेट में दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

10. उत्तर प्रदेश के देवरिया में छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या से जुडे तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

Published : 
  • 1 April 2025, 10:00 PM IST

Related News

No related posts found.