पूर्व आर्मी चीफ की किताब ने संसद में मचाया बवाल! सदन का सत्र चढ़ा हंगामें की भेंट…जानिए क्यों नहीं हो पाई बजट को लेकर चर्चा..

लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानि संसद भवन में आए दिन एक न एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है…राज्यसभा में नेताओं की जुबानी जंग ने पूरे सदन के माहौल को गरमा दिया..जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के साथ ही स्थगित हो गई.. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरु हुआ था..जिसका समापन कल 6 फरवरी को होगा…

Updated : 5 February 2026, 8:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: बजट सत्र के दौरान लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानि संसद भवन में आए दिन एक न एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है..कल जहां सदन परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिहं में तीखी जुबानी जंग हो गई थी..तो वहीं आज सदन की कार्यवाही के समय विपक्ष को सवाल न पूछे दिए जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन ने कड़ा विरोध किया.जिसके बाद सरकार की तरफ से पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को निशाना बनाया. वहीं राहुल गांधी को निशाना बनाए जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे तिलमिला उठे..और सदन में एक बार फिर से जोरदार हंगामा हो गया.

सदन में क्या पूछना चाहते थे राहुल गांधी?

बजट सत्र के दौरान आज नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की भारत में अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए चीन के मुद्दे पर बोलना चाहते थे..लेकिन बीजेपी की तरफ से किताब को अयोग्य बताया गया..और राहुल गांधी पर सदन की गरिमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा किया गया..हंगामा के चलते राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शोर-शराबे के बीच पारित करते हुए ही लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा..जिसके चलते राहुल अपनी बात सदन के पटल पर रखने से चूक गए..और फिर विपक्ष की तरफ सदन में राहुल गांधी को बोलने का मौका न दिए जाने को लेकर विरोध किया गया.

लोकसभा का विरोध राज्यसभा पहुंचा

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को उपरी सदन में उठाया..और केंद्र सरकार का विरोध किया..वहीं साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे नेताओं को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है..जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है..कांग्रेस के हमले का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा का मुद्दा राज्यसभा में उठाना नियमों के विरुद्ध है..इसलिए इस विषय पर चर्चा नहीं हो सकती.. वहीं बीजेपी सांसद ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आगे कहा कि आप अपनी पार्टी को एक अबोध बालक का बंधक न बनने दे..जेपी नड्डा की तरफ से की गई टिप्पणी से कांग्रेस नेता तिलमिला उठे और फिर उन्होंने पलटवार करते हुए जेपी नड्डा को ही पीएम मोदी का बंधक बता दिया..और साथ ही ये भी दावा किया कि नड्डा खुद पीएम मोदी की अनुमति के बिना कुछ बोल नहीं सकते..राज्यसभा में नेताओं की जुबानी जंग ने पूरे सदन के माहौल को गरमा दिया..जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के साथ ही स्थगित हो गई..

सदन के बाहर प्रियंका ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने को लेकर सदन के बाहर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया..कांग्रेस सांसद ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाए..और इसे लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ करार दिया...कांग्रेस सांसद ने हमलावर होते हुए जेपी नड्डा की तरफ से की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कड़ा ऐतराज भी जताया..उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तरफ से की गए शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठाए..और साथ ही विपक्ष को चर्चा से दूर रखने के लिए तीखी आलोचना भी की..

आखिर एक किताब कैसे बनी हंगामे की वजह?

बजट सत्र की शुरुआत के दौरान ही विपक्ष की तरफ से बजट पर चर्चा करने के बजाय पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की भारत में अप्रकाशित किताब ‘FOUR STARS OFF DESTINY’ का मुद्दा उठाया गया..और इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछने की कोशिश की..वहीं सरकार की तरफ से किताब को भारत में अयोग्य बताया गया.. और साथ ही इस को लेकर चर्चा करने को देश की आंतरिक सुरक्षा के बताया..वहीं केंद्र सरकार के मना करने के बावजूद राहुल गांधी रोजाना सदन में इस मुद्दे को उठाते रहे..जिसके चलते सरकार और बीजेपी सांसदों की तरफ से इसको लेकर विरोध होता रहा..वहीं किताब को लेकर पक्ष-विपक्ष के रोध प्रतिरोध में पूरा बजट हंगामें की भेंट चढ़ गया..आपको बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरु हुआ था..जिसका समापन कल 6 फरवरी को होगा..

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 February 2026, 8:26 PM IST

Advertisement
Advertisement