हिंदी
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग ढाई माह से किसानों का आंदोलन जारी है। कल शनिवार को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के बाद आज बड़ी संख्या में किसान एक बार फिर चरखी दादरी में जुटने जा रहे है। हरियाणा के चरखी दादरी में अबसे तोड़ी ही देर बाद किसानों की महापंचायत शुरू हो रही है। इस महापंचायत को किसान नेता राकेश टिकैत भी संबोधित करेंगे। समझा जा रही है कि किसानों में नया जोश भरने के साथ ही वे आंदोलन की अगली रणनीति भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें: ChakkaJam: किसानों का चक्का जाम शुरू, सड़कों पर बैठे आंदोलनकारी, देखें लाइव तस्वीरें
चरखी दादरी में किसानों की पहली महापंचायत सुबह 11 बजे से होगी जबकि दूसरी महापंचायत दोपहर 2 बजे से होनी तय है। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिये यहां बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की खबरें है। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त कर दिये गये हैं। इसमें हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक चरखी दादरी के कितलाना टोल प्लाजा पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। सांगवान खाप के सेक्रेटरी ने सभी किसानों से महापंचायत में आने की अपील की है। इसके लिये किसानों द्वारा यहां जोरदार तैयारियां की गई है।
इस महापंचायत से पहले और चक्का जाम के शांतिपूर्ण तरीके से खत्म होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन दो अक्टूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी नेता से फोन पर बात नहीं करना चाहते हैं। सरकार से अब बराबरी पर बात होगी और किसी के दबाव में आकर बात नहीं करेंगे।
Published : 7 February 2021, 9:44 AM IST
Topics : Charkhi Dadri Farmers Protest Mahapanchayat किसान आंदोलन किसान महापंचायत कृषि कानून चरखी दादरी राकेश टिकैत हरियाणा