हिंदी
कानपुर: कानपुर पुलिस हत्याकांड से जुड़े मामले में डाइनामाइट न्यूज़ एक बड़ी खबर लेकर आया है। इस घटना में सख्त कार्यवाही करने में जुटी यूपी पुलिस द्वारा इस समय मास्टरमाइंड विकास दुबे का बिकरु गांव का किलेनुमा घर को ढहाया जा रहा है। पुलिस को इस अपराधी के घर में एक बंकर बना हुआ मिला, जिसके बाद यह कार्यवाही की जा रही है।

जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स द्वारा इस कुख्यात अपराधी के घर को ढहाये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। दो बीघा परिसर में पुराने और नये मकान को मिलाकर यहां इस अपराधी द्वारा आलीशान किलेनुमा घर बनाया गया है। पुराने और नये मकान के तलघर को मिलाकर पुलिस द्वारा आसपास के पचास मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पुलिस ने मकान के हर एक हिस्से की गहनता से छानबीन की, जिसके बाद यहां बंकर बने होने की बात सामने आयी।
पुलिस को शनिवार सुबह पुराने मकान में एक अंडरग्राउंड बंकर मिला। मकान की ऊपरी फर्श पर लकड़ी का तख्त रखा हुआ था। शुरुआत में पुलिस टीम छानबीन करके चली गई, फिर दोबारा पड़ताल में पुलिस टीम ने तख्त हटाकर ठोका तो खोखलेपन की आवाज महसूस हुई।
इस पर पुलिस को संदेह हुआ और पड़ताल की तो फर्श के नीचे तलघर बना मिला। माना जा रहा है कि बदमाश ने बचने के लिये इसी तलघर का इस्तेमाल किया।

माना जा रहा है कि अपराध करने के बाद विकास इसी अंडरग्राउंड बंकर में छिप जाता था।
पुलिस बंकर का सिरा तलाशने के लिए अब मकान ढहाने की तैयारी कर रही है। मकान के आसपास पचास मीटर पर आवागमन बंद करा दिया है, मीडिया को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Published : 4 July 2020, 12:59 PM IST
Topics : police uttar pradesh Vikas Dubey House अपराध कानुपर एनकाउंटर यूपी पुलिस विकरु गांव विकास दुबे