Janmashtami: देशभर में धूमधाम से मनायी जा रही जन्माष्टमी

डीएन ब्यूरो

समूचे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम


नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व (Festival) आज सोमवार को पूरे देश (India) में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही भक्तों (Devotee) की भीड़ पूजा- अर्चना के लिए श्रीकृष्ण मंदिरों (Tample) में उमड़ी है। भगवान के  प्रति भक्तों की आस्था ने मंदिरों को कृष्णमय बना दिया है। देश के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। सुबह से ही श्रद्धालुजनों का  मंदिर में कान्हा के दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है। कान्हा के स्वागत के लिए लिए मंदिरों में खास तैयारियां की गई है। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम मंगला आरती से शुरू हो चुके हैं।
 

यह भी पढ़ें | Janmashtami 2019: वृंदावन के इन चार मंदिरों में दिन में ही मनाया जाता है जन्माष्टमी, जानें क्यों?

जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह कारागार की तरह सजा

गर्भगृह कारागार की तरह सजाया
मथुरा में जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह कारागार की तरह सजाया गया है। यहां जन्म के बाद रात 12 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान के पट रात 2 बजे तक खुले रहेंगे। यहां 11 बजे भगवान का 1008 कमल पुष्पों से आह्वान किया जाएगा। इसके बाद नवग्रह पूजन, गणेश पूजन होगा। इसके बाद आरती की जाएगी। रात 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे।

कृष्णमय हुआ उज्जैन का महाकाल मंदिर
उज्जैन में भगवान महाकाल का मंदिर पूरी तरह कृष्णमय हो गया है। महाकाल मंदिर में 700 किलो फूलों की सजावट की गई है। भगवान कृष्ण की विद्यास्थली सांदीपनि आश्रम में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।

9 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार

नोटों से खाटू श्याम का श्रृंगार
मध्यप्रदेश के धार जिले के मां रेवा कुबेर शनि धाम में खाटू श्याम का 9 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया। पंडित आशीष बिल्लौरे ने बताया कि यहां जन्माष्टमी पर्व पर गरबा और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Krishna Janmashtami: देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में रौनक, मथुरा में निकली कान्हा की भव्य शोभा यात्रा

रंग बिरंगी लाइटों से सजा बिरला मंदिर

बिरला मंदिर में फूल-माला और मोर पंखों से खास सजावट
दिल्ली के बिरला मंदिर में फूल-माला और मोर पंखों से खास सजावट की जा रही है। अनेक प्रकार के बिजली के बल्ब और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट भी मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे हैं। भगवाना के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। 

मोर पंखों से श्रृगार किया हुआ 

द्वारकाधीश मंदिर रात 2.30 बजे तक खुला रहेगा
सुबह 8 बजे स्नान और अभिषेक, 9 बजे अभिषेक के बाद पूजन (पट/दर्शन) के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे।
इसके बाद 10:30 बजे भगवान का श्रृंगार कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 11 बजे श्रृंगार आरती, 11:15 बजे ग्वाल भोज दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पित किया जाएगा। भगवान के आराम के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
शाम 5 बजे उत्थापन दर्शन के बाद भगवान द्वारकाधीश को उत्थापन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु रात 12 बजे से 2.30 बजे तक भगवान के दर्शन करेंगे।

मटकीफोड़ में भाग लेते श्रीकृष्ण भक्त

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त
इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03।39 से लेकर 27 अगस्त को देर रात 02।19 तक रहेगी। गृहस्थ लोग 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 12।00 बजे से लेकर 12।44 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में श्रीकृष्ण का जन्म होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

 










संबंधित समाचार