कृष्ण की ससुराल में जन्माष्टमी की धूम, जानें औरैया जिले के इस महल की खास कहानी
जन्माष्टमी का पर्व आते ही देशभर में उत्साह की लहर दौड़ पड़ती है। मंदिरों से लेकर घर-घर तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको ले चलते हैं भगवान श्रीकृष्ण के ससुराल, औरैया जिले के कुदरकोट में, जहां आज भी देवी रुक्मिणी का महल और मंदिर मौजूद है।