हिंदी
बच्चों ने कृष्ण-राधा बनकर लूटी महफिल (Img: Dynamite News)
Siswa: सिसवा क्षेत्र के वीसोखोर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्री कृष्णा' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अरुण पांडेय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सामाजिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और नैतिक मूल्यों को गहराई से जानने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में सद्भावना और अच्छे संस्कारों का विकास होता है।
सुंदर वेशभूषा में सजे नजर आए बच्चों (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें- 5 चेहरे, 5 इनाम और पुलिस की तलाश, क्या गोरखपुर के फरार आरोपियों का खुलेगा अब पूरा राज?
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अरुण पांडेय, रमेश पांडेय, शरद पांडेय और प्रधानाचार्य मानव मेहता के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने आकर्षक कृष्ण झांकी सजाई। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा, कृष्ण और ग्वाल-बाल की सुंदर वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।
ये भी पढ़ें- शिकायत के बाद भी क्यों नहीं हुई कार्रवाई? छात्रा मामले में शिक्षक पर गिरी गाज, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
छात्र-छात्राओं ने सुमधुर भक्ति गीत प्रस्तुत किए और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। बच्चों की इस सहभागिता और प्रतिभा ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षिका काजल, शिवानी, याशिका, शालिनी, सीमा और रानी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Location : Maharajganj
Published : 3 September 2026, 6:35 PM IST
Topics : CBS Public School Janmashtami Krishna Celebration Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Siswa Bazar