Maharajganj : देश के रक्षकों को छात्राओं ने बांधी राखी, SSB कैंप में दिखा भावुक नजारा
महराजगंज के सिसवा क्षेत्र स्थित सी.बी.एस. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने झुलनीपुर SSB कैंप पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।