CAA Protest: आगरा में इंटरनेट सेवाएं हुई बंद

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ देश में कई जगहों पर प्रदर्शन अभी भी जारी है। जिसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 26 December 2019, 12:08 PM IST
google-preferred

आगराः उत्तर प्रदेश में अब भी नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसको देखते हुए कई जगहों का इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक आगरा में आज सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है। जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल इंटरनेट और ब्राडबैंड सेवाओं को बंद कर दिया है। इंटरनेट सेवाएं आगरा में आज सुबह 8 बजे से कल शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी।
 

सीएए को विरोध में उत्तर प्रदेश में कई दिनों से प्रदर्शन चालू है। जिस दौरान अभी तक हिंसा में 213 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 5558 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। अलग-अलग इलाकों में हिंसा के बाद मेरठ और अलीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Published : 
  • 26 December 2019, 12:08 PM IST