Indian Navy: हथियारों और सेंसरों से लैस भारतीय नौसेना पहुंचा विदेश

विभिन्न प्रकार के हथियारों और सेंसरों से लैस भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश नाइजीरिया के लागोस पहुंच गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 September 2019, 11:34 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: विभिन्न प्रकार के हथियारों और सेंसरों से लैस भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश नाइजीरिया के लागोस पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूती संबंधी पहलों के तहत आईएनएस तरकश बृहस्पतिवार को लागोस पहुंचा। इस पोत की कमान कैप्टन सतीश वासुदेव संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसे बढ़ रही है भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता, जानकर रह जायेंगे दंग आप

भारतीय नौसेना के भूमध्य सागर, अफ्रीका और यूरोप में तैनाती कार्यक्रम के अनुसार आईएनएस तरकश तीन दिवसीय दौरे पर लागोस में है। एक बयान में नौसेना ने बताया कि भारत और नाइजीरिया के राजनयिक रिश्तों के 60 साल पूरे होने पर यह पहल की गई है। तरकश के लागोस में पड़ाव के दौरान नाइजीरिया सरकार के अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि इस पोत पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर ने कुलभूषण जाधव से की मुलाकात ढाई घंटे तक चली मुलाकात

विभिन्न प्रकार के हथियारों तथा सेंसरों से लैस आईएनएस तरकश नौसेना के अग्रणी पोतों में से एक है। बयान के अनुसार,आठ सितंबर को यह पोत एनएनएस यूनिटी के साथ एक समुद्री अभ्यास करेगा जो दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रिश्ते मजबूत करने में मददगार होगा। (भाषा)