Quad Meet: क्वाड में भारत ने उठाया संप्रभुता का मुद्दा, ऑस्ट्रेलिया संग अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर की चर्चा

टोक्यो में जापान, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत ने संप्रभुता का मुद्दा उठाया है। साथ ही चीन के इस रवैये पर भी चर्चा की गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 7 October 2020, 11:17 AM IST
google-preferred

टोक्योः कोरोना काल के दौरान मंगलवार को टोक्यो में क्वाड बैठक की गई थी। जिसमें जापान, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत के दूसरे देशों के साथ मजबूत संबंध और चीन के इस रवैये के बारे में चर्चा की गई।

बैठक में भारत के विदेश मंत्री विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि- हम चारों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भौगोलिक संप्रभुता का आदर करने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। एलएसी पर चीन के साथ जारी सैन्य तनाव को देखते हुए भी इस बैठक की अहमियत है।

क्वाड बैठक में भारतीय विदेश मंत्री

इस बैठक में ये फैसला भी लिया गया की ये बैठक हर साल की जाएगी। भारत के विदेश मंत्री और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्ची की।

Published : 
  • 7 October 2020, 11:17 AM IST

Advertisement
Advertisement