हिंदी
नई दिल्ली: आज देश आजादी की75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव का रंग पूरे देश पर चढ़ा हुआ है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण की शुरूआत लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। इसके बाद देश के कोने-कोने में ध्वजारोहण किया गया। हर शहर, हर घर और हर व्यक्ति शान से तिरंगा लहरा रहा है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में लोगों ने आजादी के महापर्व को धूमधाम से मनाया। देश के हर कोने में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के ज़हन में आजादी के 75 साल को लेकर अलग ही जोश नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, जानिये संबोधन की खास बातें
यूपी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न
उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ समेत राज्य के हर जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधान सभा में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को संबोधित भी किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नागरिकों को कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज़ लग चुकी है।
देशभर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का नारा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त नहीं, इस दिन फहराया गया था लाल किले पर पहली बार तिरंगा, जानिये दिलचस्प कहानी
महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती'
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' का आयोजन किया गया।
आर्मी, नेवी, आईएएफ ने भी 75 लिखकर अलग अंजाद से स्वतंत्रता दिवस मनाया।
महाराष्ट्र में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मौके पर आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बिहार में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना में विधानसभा में तिरंगा फहराया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में गुरु नानक स्टेडियम में ध्वजारोहण फहराया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Published : 15 August 2022, 9:57 AM IST
Topics : bihar Independence Day Independence Day 2022 maharashtra uttarakhand उत्तराखंड बिहार महाराष्ट्र स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस 2022