हिंदी
नई दिल्लीः पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जिसे पीसीओएस और पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज और पीसीओडी महिलाओं और लड़कियों में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से पीरियड्स में प्रॉब्लम होने लगती है और प्रेग्नेंसी में मुश्किलें पैदा हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें।
ब्रेकफास्ट में आप अंडे का सफेद हिस्सा, टोस्ट / स्प्राउट्स / बेसेंला / मुंग दाल का चिल्ला खा सकती हैं।

लंच में रोटी, सब्जी और सलाद जरूर लें। कोशिश करें की लंच हेवी और हेल्थी हो। वहीं डाइट में दूध की बनी चीजों से दूर ही रहें। इससे हार्मोनल लेवल में काफी दिक्कत होती हैं।
वहीं शाम के स्नैक्स में चाय / ग्रीन टी / ग्रीन कॉफी + 2 मैरी बिस्कुट / 1 कटोरी मखाना / 1 कटोरी भुना चना लें सकती हैं।
रात के डिनर में आप चाहें तो ग्रिल्ड चिकन / फिश + सब्जी / वेजिटेबल मूंग दाल चिल्ला / सूप + सब्जी / 2-3 अंडे का सफेद हिस्से + 1 टोस्ट के साथ खा सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलेगा और होर्मोनेस को भी सही रखता है।
Published : 9 April 2020, 6:51 PM IST
Topics : food Health Tips Lifestyle PCOD women डाइट पीसीओडी फूड लाइफस्टाइल हेल्थ
No related posts found.