सेहत का खजाना है अदरक: सही सेवन बन सकता है दवा, जानिये 5 बीमारियों से राहत का देसी नुस्खा

अदरक सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक इलाज है। सही तरीके से सेवन करने पर यह एसिडिटी, पाचन समस्याओं, कमजोर इम्यूनिटी, जोड़ों के दर्द और पीरियड्स के दर्द से राहत दिला सकता है। डाइटिशियन के अनुसार अदरक का पानी और नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 February 2026, 4:15 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"भारतीय रसोई में अदरक का इस्तेमाल केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं माना जाता। चाय से लेकर सब्जी और काढ़े तक, हर रूप में अदरक शरीर को लाभ पहुंचाता है। दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा के अनुसार अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लोरीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं। (Img: Google)
2 / 5 \"Zoom\"अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। अदरक का नियमित सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और थकान कम होती है। इसमें मौजूद जिंजरोल नामक तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। (Img: Google)
3 / 5 \"Zoom\"अगर आपको खाना खाने के बाद सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो अदरक बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार भोजन के 10 मिनट बाद अदरक का पानी या हल्का जूस पीने से एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है। वहीं मतली, उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या में भी अदरक का सेवन राहत दिलाता है, खासकर गर्भावस्था के शुरुआती समय में। (Img: Google)
4 / 5 \"Zoom\"अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। गठिया या पुराने दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अदरक किसी प्राकृतिक पेनकिलर की तरह काम करता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में भी अदरक प्रभावी माना जाता है, जिससे महिलाओं को प्राकृतिक राहत मिलती है। (Img: Google)
5 / 5 \"Zoom\"अदरक का सेवन आमतौर पर चाय में किया जाता है, लेकिन अगर ज्यादा फायदे चाहिए तो अदरक का पानी पीना बेहतर विकल्प है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस कर एक गिलास पानी में उबालें, फिर छानकर चुस्कियों में पिएं। स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिलाया जा सकता है। नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से अदरक सेहत के लिए वरदान बन सकता है। (Img: Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 February 2026, 4:15 PM IST

Advertisement
Advertisement