Ai+ ने भारत में लॉन्च किया दमदार 7000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और 33W चार्जिंग के साथ 7000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 24 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।