हिंदी
रांचीः झारखंड में सात महीने पहले लोकसभा चुनाव में 14 में से 11 सीटें जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में अर्श से फर्श पर आ गई। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन का स्पष्ट जनादेश (47 सीट) के साथ सरकार बनना तय हो गया है।
जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान जेएमएम के 6, कांग्रेस के 5 और आरजेडी के कोटे से एक मंत्री शपथ लेंगे। यानी हेमंत सोरेन के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल के दो सहयोगी के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर और विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनके ही मंत्रिमंडल में सहयोगी रहे भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय ने करीब 15 हजार के मतों के अंतर से हराया है।
Published : 24 December 2019, 9:55 AM IST
Topics : Assemblly Elections Hemant Soren Jharkhand कांग्रेस झारखंड राष्ट्रीय जनता दल विधानसभा हेमंत सोरेन