Jharkhand: हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया, नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित

हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 January 2024, 9:17 PM IST
google-preferred

रांची: हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगभग सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह सचिव के पद से हटाए गए अविनाश कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ झामुमो नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना।

यह भी पढ़ें: झारखंड में इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव पंखे से लटका मिला

पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन के नाम पर आम सहमति बनी।

इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि नए मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।

Published : 
  • 31 January 2024, 9:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement