Jagdeep Dhankhar Resigns: कब होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानिए क्या है Article 68 का प्रावधान
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अचानक अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। चूंकि उपराष्ट्रपति देश के दूसरे सबसे ऊंचे संवैधानिक पद पर होते हैं और राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं, ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अब आगे क्या होगा?