हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बुधवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उत्तरदायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। उनके इस्तीफे के बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीर कुमार का इस्तीफा स्वीकार होते ही नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें दिसंबर 2019 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो रहा था। उन्होंने इसके पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के अनुसार प्रवीर कुमार ने इस्तीफा देने की स्वयं पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वह इस्तीफा दिया है। उन्होंने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया।
प्रवीर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्हें स्वयं अपना और अपनी पत्नी का इलाज कराना है। उनकी पत्नी अभी भी घुटनों संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ठीक होने में दो से तीन महीने लगेंगे। अब उनका कार्यकाल भी अधिक नहीं बचा था। इसीलिए पद से इस्तीफा से दिया है, ताकि नए अध्यक्ष का चयन हो सके।
Published : 11 July 2024, 7:57 AM IST
Topics : Bureaucracy Dynamite DynamiteNews Praveer Kumar resigns इस्तीफा उत्तर प्रदेश प्रवीर कुमार यूपीएसएसएससी लखनऊ