हिंदी
भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी बीजद (बीजी जनता दल) की लगातार जीत के साथ नवीन पटनायक ओडिशा में 5 बार मुख्यमंत्री चुने गये।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 78 सीटें जीती और सत्ता में आई है। ओडिशा में भाजपा के रूप में ‘नवीन’ सरकार के आने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया।
बीजद ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में 51 सीटें जीती, जो कि उसका अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा। कांग्रेस ने 14 सीटें जीती है। अन्य के खातें में 4 सीटें आई हैं।
Published : 5 June 2024, 12:33 PM IST
Topics : chief minister Government Naveen Patnaik Odisha resigns इस्तीफा ओडिशा नवीन पटनायक मुख्यमंत्री सरकार