हिंदी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तेज होती सरगर्मियों के बाच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरूवार शाम को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
New Delhi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिनों दिन तेज होती जा रही हैं। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव के ऐलान कर सकता है। बंगाल में चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरूवार शाम को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे का कारण अभी तक सामने नहीं आया, लेकिन इसने सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है।
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
युद्ध वाले देशों में रह रहे महराजगंज के नागरिकों का जुटाया जा रहा डाटा, DM ने जारी की नंबर
आरएन रवि तमिलनाडु के गवर्नर थे। इससे पहले रवि सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी CBI और IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में थे। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एक पूर्व IPS ऑफिसर को अंतरिम गवर्नर का चार्ज दिया जाना अहम माना जा रहा है।
सीवी आनंद बोस ने 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। फिलहाल वह दिल्ली में मौजूद हैं और उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। इस इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं।
सीवी आनंद बोस साल 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। बोस भारत के मुख्य सचिव और नेशनल म्यूजियम इंस्टीट्यूट के कुलपति भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने शिक्षा, वन, पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे कई मंत्रालयों में जिला कलेक्टर, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर काम किया है। उन्हें 23 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया।
राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे समय में राज्यपाल का पद छोड़ना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि अब तक न तो राजभवन की ओर से और न ही केंद्र सरकार की ओर से इस फैसले को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।