त्योहारी सीजन में होंगे बिहार चुनाव! तैयारी में जुटा चुनाव आयोग और राजनीतिक दल, जानें कब होगा तारीखों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग 30 सितंबर के बाद राज्य का दौरा कर सकता है और उसके तुरंत बाद तारीखों का ऐलान संभव है। इस बार चुनाव दुर्गा पूजा और दीपावली के बीच कराए जाने की संभावना है।