West Bengal Elections: EVM पर टेप विवाद, EC का बड़ा फैसला; पुनर्मतदान के आदेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम पर टेप लगाए जाने के आरोपों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने फाल्टा क्षेत्र में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मामले पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने ऐसे बूथों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं और जांच तेज कर दी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 3:57 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान के बीच ईवीएम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता Amit Malviya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आरोप लगाया कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर ईवीएम पर टेप लगाया गया, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया।

पुनर्मतदान के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन भी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के ऊपर काला या सफेद टेप पाया गया है, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। इस फैसले के बाद संबंधित बूथों पर दोबारा वोटिंग की तैयारी शुरू हो गई है।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में भी हो सकता है पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर इस तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो पूरे क्षेत्र में पुनर्मतदान कराया जाएगा। आयोग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल

इस घटना के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। जहां भाजपा इसे चुनावी गड़बड़ी बता रही है, वहीं प्रशासन निष्पक्ष जांच और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की बात कह रहा है। फिलहाल पूरे मामले पर आयोग की नजर बनी हुई है।

Location :  kolkata

Published :  29 April 2026, 3:15 PM IST

Advertisement