हिंदी
चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस घोषणा का इंतजार राजनीतिक दलों और मतदाताओं दोनों को है। प्रेस वार्ता में चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता और मतदान चरणों की जानकारी दी जा सकती है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पल-पल की अपडेट।
भारत निर्वाचन आयोग (Img: Google)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पुरोहित और इमाम को मिलने वाले मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दोनों को मिलने वाला भत्ता बढ़कर 2000 रुपये प्रति माह हो जाएगा।
चुनाव आयोग के अनुसार देश के पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। आयोग ने जानकारी दी कि असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को खत्म होगा। वहीं केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई तक है। तमिलनाडु की विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त होगा, जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई तक रहेगा। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने वाला है। इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में पार्टी ने चुनावी अभियान को भी तेज करने के संकेत दिए हैं।
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 मई को की जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी दिन वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को कराए जाएंगे।
Election Commission PC Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होगा#Electioncommission #AssemblyElection #GyaneshKumar @ECISVEEP pic.twitter.com/AfcRViVsCB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
असम में 9 अप्रैल को एक फेज में चुनाव होगा, नतीजें 4 मई को आएंगे
केरल में 9 अप्रैल को भी एक चरण में चुनाव होंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा। पहला 23 अप्रैल को 192 और दूसरा चरण 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा।
तमिलनाडू में 23 अप्रैल को चुनाव होगा।
Election Commission PC Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा बंगाल में दो चरण में होगा चुनाव 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग#Electioncommission #AssemblyElection #GyaneshKumar @ECISVEEP pic.twitter.com/5AXn0NJTKU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में मतदान के लिए कुल 2 लाख 18 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को आसानी से मतदान की सुविधा मिल सके। वहीं असम में करीब 31 हजार पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।
Election Commission PC Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस वार्ता, असम में बनेंगे 31 हजार पोलिंग बूथ #Electioncommission #AssemblyElection #GyaneshKumar @ECISVEEP pic.twitter.com/qtNPKRQnJD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और 2.18 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5.23 लाख पहली बार वोट देंगे। असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता और 1.25 करोड़ महिला वोटर्स हैं। वहीं केरल में 2.70 करोड़ और तमिलनाडु में लगभग 5.67 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 17.4 करोड़ मतदाता पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे #ElectionCommission #GyaneshKumar #AssemblyElections #Voting2026 pic.twitter.com/tFnrT6PQwp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 294, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं।
मतदान में 17.4 करोड़ वोटर करेंगे भागीदारी
17.4 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जो पांच राज्यों की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट के लिए आखिरी दिन आज है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में करीब 25 लाख चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग की टीम ने सभी राज्यों का दौरा कर जमीनी तैयारियों का जायजा भी लिया है। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की है, ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Election Commission PC Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस वार्ता, हमने चुनावी राज्यों को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया #Electioncommission #AssemblyElection #GyaneshKumar @ECISVEEP pic.twitter.com/zD1KRqfPXY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव कार्यक्रम तय करने से पहले सभी संबंधित राज्यों के राजनीतिक दलों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्टियों और हितधारकों से सुझाव भी लिए गए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। आयोग का कहना है कि चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
New Delhi: देश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग आज महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।। माना जा रहा है कि इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजर इस घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि इसके बाद चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।