Haryana: बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण, इतने परिवारों को किया गया सुरक्षित

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को फरीदाबाद और सोनीपत जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 July 2023, 12:37 PM IST
google-preferred

फरीदाबाद/सोनीपत: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को फरीदाबाद और सोनीपत जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों के संयुक्त राहत कार्य के तहत शनिवार सुबह यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों से 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, चौटाला ने ट्रैक्टर से मंझावली का दौरा किया और मोहना-बागपत पुल के पास बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव से बागपत क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया।

अधिकारियों के अनुसार चौटाला ने प्रदेश के सोनीपत जिले में बारिश के चलते यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर चौटाला ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जा रही है।

Published : 
  • 16 July 2023, 12:37 PM IST

Advertisement
Advertisement