हिंदी
कौशांबी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड में वांछित अब्दुल कवि से जुड़े पांच लोगों को शनिवार को यहां एक गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सराय अकील थाना क्षेत्र के भखंडा गांव में अब्दुल कवि और उसके भाई को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब्दुल कवि के ससुराल में तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद इरफान (कवि के जीजा का भाई), शमसुनिसा (कवि की बहन), लियाकत अली (कवि का जीजा), मोहम्मद आवेश (कवि के ससुर) और तबस्सुम (कवि की बहन) के रूप में की गयी हैं।
एसपी ने कहा कि आठ लाइसेंसी हथियार और पांच देसी पिस्तौल बरामद किए गए, आरोपियों को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बसपा के विधायक पाल की 2005 में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी।
Published : 26 March 2023, 2:36 PM IST
Topics : Abdul Kavi Kaushambi police अब्दुल कवि कौशांबी गिरफ्तार बसपा विधायक हत्या