हिंदी
लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बुधवार रात को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही अयोध्या जिले में एसडीएम स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है। उनमें कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार-पंचम को चंदौली में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज मेला प्राधिकरण में तैनात अपर जिलाधिकारी संजीव ओझा को आजमगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विवेक चतुर्वेदी को कानपुर नगर मे मिली जगह
महाराजगंज में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात विधेश को उन्नाव में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति प्रभाग का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के उपजिलाधिकारी सुदामा वर्मा को मेरठ का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
सोहावल में फिर लौटे अभिषेक सिंह
अयोध्या जिले में उप जिलाधिकारी स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। चर्चा में रहे अभिषेक सिंह की सोहावल तहसील में एक बार फिर एसडीएम के तौर पर वापसी हुई है। हाल ही में एक सड़क हादसे में शहीद के पुत्र की मौत के बाद वे विवादों में आए थे। उन पर मृतक शिवम यादव का सिर जबरन मुंडवाने का आरोप लगा था।
अयोध्या में एसडीएम स्तर पर बदलाव
प्रशिक्षु आईएएस ध्रुव खाडिया को अयोध्या सदर तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक सदर में तैनात विकास धर दुबे को बीकापुर भेजा गया है। पहले मिल्कीपुर और फिर सोहावल में एसडीएम रह चुके राजीव रत्न सिंह को अब रुदौली का एसडीएम बनाया गया है। जिले में इन तबादलों के आदेश डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को जारी किए। फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद की जा रही है।
Published : 10 April 2025, 9:55 AM IST
Topics : Dynamite News Hindi News PCS PCS officers transferred PCS Transfer Transfer News up latest news UP News UP PCS officers transferred Uttar Pradesh News