हिंदी
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के घुघली कस्बे में स्थित मद्धेशिया किराना स्टोर के गोदाम में देर रात आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक सामने नही आ पाया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा किराना का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अज्ञात कारणों से घुघली कस्बे में स्थित किराने की गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। धू-धू कर जलते गोदाम को देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम और दमकल की कई गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाये जाने तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
Published : 14 January 2025, 6:06 PM IST
Topics : Dynamite News fire incident Fire Rage ghughli Hindi News Maharajganj UP Police uttar pradesh Warehouse