हिंदी
नौतनवां (महराजगंज): नौतनवां कस्बे के गांधी चौक के पास एक मकान के दूसरी मंजिल पर सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग के घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट-शर्किट बताइ जा रही है।
आग व्यापारी भोला कुमार के घर की दूसरी मंजिल पर लगी थी। नीचे उनका जनरल स्टोर की दुकान है।
व्यापारी का दावा है कि आग लगने की वजह से उनका कई कीमती सामान जलकर राख हो गया है।
Published : 20 January 2025, 5:21 PM IST
Topics : Breaking News Dynamite News Fire Accident Fire in Maharajganj Hindi News Maharajganj uttar pradesh Viral video