Farrukhabad: सदर विधानसभा में बढ़ी सियासी हलचल, डॉ. अरविंद गुप्ता ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा-194 में विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे डॉ. गुप्ता की सक्रियता से चुनावी माहौल गर्माने लगा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 June 2026, 9:42 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सदर विधानसभा-194 में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। वह लगातार गांवों, कस्बों और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

जनता से सीधे संवाद पर फोकस

डॉ. अरविंद गुप्ता जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों की राय जान रहे हैं। साथ ही वह विप्लव पार्टी की नीतियों और विचारधारा को भी जनता के बीच रख रहे हैं। उनके लगातार दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Farrukhabad News: चोरी की नई वारदात, दुल्हन के जेवर समेत लाखों की चोरी, सुबह खुला राज

लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ सक्रियता

राजनीतिक जानकारों के अनुसार डॉ. अरविंद गुप्ता का राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। वह पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों में लंबे अनुभव के बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाते हुए विप्लव पार्टी के माध्यम से जनता के बीच सक्रियता बढ़ाई है।

संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज

क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता और लगातार हो रहे संपर्क कार्यक्रमों को लेकर आगामी चुनाव में उनकी संभावित दावेदारी पर भी चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों का दावा है कि डॉ. गुप्ता को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में सदर विधानसभा का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

विकास, रोजगार और स्वास्थ्य को प्राथमिकता

डॉ. अरविंद गुप्ता का कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया।

Location :  Farrukhabad

Published :  24 June 2026, 9:42 PM IST

Advertisement