हिंदी
पोते विहान में दिखती है किसकी झलक? (फोटो सोर्स- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों अपने पैरेंटहुड के सफर का आनंद ले रहे हैं। शादी के चार साल बाद, पिछले साल 7 नवंबर को इस स्टार कपल के घर बेटे 'विहान' का जन्म हुआ था। विहान के आने से पूरे कौशल परिवार में खुशियों का माहौल है।
हाल ही में विक्की कौशल के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने अपने पोते विहान को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस नन्हे मेहमान के आने से उनकी पूरी जिंदगी कैसे बदल गई है और विहान की शक्ल परिवार में किस पर सबसे ज्यादा मिलती है।
एक हालिया इंटरव्यू में जब 70 वर्षीय शाम कौशल से पूछा गया कि विहान की शक्ल विक्की कौशल और कटरीना कैफ में से किससे ज्यादा मिलती है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। शाम कौशल ने कहा, "मुझे लगता है कि वह ज्यादा विक्की कौशल पर गया है।" भले ही विक्की और कटरीना ने अभी तक विहान का चेहरा सोशल मीडिया या पब्लिक में फैंस को नहीं दिखाया है (हालांकि पैपराजी को उसकी झलक दिखाई जा चुकी है), लेकिन दादा के इस खुलासे ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
शाम कौशल ने विहान के साथ अपने खास रिश्ते और बॉन्डिंग के बारे में दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, "उसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। जब भी मैं काम के सिलसिले में व्यस्त होता हूँ और अपने पोते को गले नहीं लगा पाता, तो मैं तुरंत उसे वीडियो कॉल करता हूँ और उससे बात करता हूँ। वह बहुत ही प्यारा बच्चा है। मैं इस सुख के लिए भगवान का जितना शुक्रिया अदा करूँ, उतना कम है।"
अपने परिवार को लेकर शाम कौशल खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने अपनी बहू कटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा, "दुनिया में ऐसे कई माता-पिता हैं जो बहुत भाग्यशाली हैं कि उनके बच्चे हमेशा उनके साथ रहते हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूँ। मैंने अपनी जिंदगी में कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मेरे दो प्यारे बच्चे (विक्की और सनी) हैं और मेरी बहू (कटरीना) भी बहुत अच्छी है। इस खूबसूरत परिवार के लिए मैं हर दिन ईश्वर को धन्यवाद देता हूं।"
कटरीना ने शेयर की मई की खूबसूरत यादें
इंटरव्यू के दौरान जब शाम कौशल से उनके काम और रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि विक्की और कटरीना दोनों ही इंडस्ट्री में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि अब मैं आराम करूं।
शाम कौशल ने कहा, "वे मुझसे अक्सर बोलते रहते हैं कि अब काम मत करो। लेकिन मैं जब 9 साल का था, तब से काम कर रहा हू। अगर मैं अपना पसंदीदा काम नहीं करूंगा, तो नाश्ता-चाय करने के बाद क्या करूँगा? पहले मैं परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी के कारण एक इनसिक्योरिटी (असुरक्षा) के साथ काम करता था, लेकिन अब मैं पूरी तरह सिक्योर हूं। मुझे पैसों की कोई चिंता नहीं है, इसलिए अब मैं अच्छे लोगों के साथ काम को पूरी तरह एन्जॉय कर रहा हूं।"
Location : Mumbai
Published : 24 June 2026, 10:54 AM IST