हिंदी
रायबरेली: रायबरेली में महिलाओं के बीच हो रही ज़ोरदार मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को कई महिलाएं मिलकर बुरी तरह पीट रही हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वायरल वीडियो लालगंज थाना इलाके के ऐहार गांव का दो दिन पहले का बताया जा रहा है।
ऐहार गांव की रहने वाली पूनम नाम की महिला घर के बाहर झाडू लगा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी ने उसे किसी पुरानी बात पर टोक दिया। पूनम ने उस बात का विरोध किया तो पड़ोसी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे हाथ-पैर व डंडों से बुरी तरह पीट डाला।
इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दबंग महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
एसओ थाना लालगंज संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं।
Published : 2 March 2025, 5:51 PM IST
Topics : Crime in Raebareli crime in raebreli Dynamite News raebareli news Raebareli police Raebareli Viral Video UP News uttar pradesh रायबरेली न्यूज़