हिंदी
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि आरोपी ने खेत गई बेटी की जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की दी धमकी।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता 3 मार्च की सुबह लगभग 11 बजे वह लहसुन की निराई करने के लिए खेत में गई थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे जबरन पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
परिजनों को पूरी घटना बताई
पीड़िता ने जब घर आकर परिजनों को पूरी घटना बताई तो पीड़िता के परिजनों ने हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से बलात्कार का मामला दर्ज करने और पीड़िता की डॉक्टरी कराने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हुसैनगंज थाने के प्रभारी ने कहा है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पीड़िता की डॉक्टरी कराई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।
Published : 10 March 2025, 7:21 PM IST
Topics : crime news Fatehpur fatehpur news latest UP Big News UP Breaking News UP News UP Police UP Todays News UP Trending News