Unnao: एक झपकी और उजड़ गई जिंदगी… एक्सप्रेसवे पर बस 100 मीटर तक घिसटती रही

उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दरोगा और बंदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बस करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 May 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

Unnao: उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

झपकी बनी मौत की वजह, बस का हुआ भीषण हादसा

बताया जा रहा है कि औरास क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास बस 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में थी, तभी चालक दीपक को झपकी आ गई। इसी दौरान बस का दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

बस से गिरते रहे यात्री, कई 40 फीट नीचे गिरे

हादसे के दौरान यात्री एक-दूसरे पर गिरते रहे। खिड़की के पास बैठे कुछ यात्री करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद यात्रियों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

45 डिग्री की आग में तपता स्टेशन: पंखे हवा से दूर, पानी गर्म और बेंच जलती हुई, कहां खो गई व्यवस्था?

7 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

रेस्क्यू टीम ने 30 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 6 को मृत घोषित किया गया। बाद में ट्रॉमा सेंटर में एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई। 24 घायलों का इलाज लखनऊ में जारी है।

‘हम तो सो रहे थे…’हादसे के बाद का दर्दनाक बयान

घायलों ने बताया कि वे रात में सोए थे और जब आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। इस हादसे ने यात्रियों की जिंदगी बदल दी और उनके चेहरों पर खौफ साफ दिखाई दे रहा है।

9 दिन से लापता युवती… हॉस्पिटल संचालक और रिश्तेदार पर अपहरण का केस, जांच में बड़ा मोड़!

प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त बस और सामान हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

Location :  Unnao

Published :  27 May 2026, 12:54 PM IST

Advertisement