हिंदी
युवती के यौनशोषण का मामला (Img: Google)
Unnao : उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती के यौनशोषण का मामला सामने आया है, जिसमें अब तक 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। युवती के लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि इस मामले में हॉस्पिटल संचालक देवकांत पटेल और उसके रिश्तेदार विवेक पटेल शामिल हैं। दोनों पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया है।
परिजनों ने इस मामले में कानपुर के बर्रा थाने में भी दूसरी FIR दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को दी शिकायत में दोनों आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बिजली संकट या सियासी करंट? अखिलेश यादव के पोस्ट से यूपी की राजनीति में फिर मचा घमासान
घटना को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उसकी तलाश में परेशान हैं और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Location : Unnao
Published : 27 May 2026, 12:19 PM IST
Topics : crime news Kidnapping Case Missing Case Unnao UP Police