हिंदी
प्रेम विवाह के बाद घर पर धावा (Img: Google)
Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित वंदना एंक्लेव में एक प्रेम विवाह के बाद मामला अचानक हिंसक विवाद में बदल गया। 24 मई की देर रात युवक कुणाल के घर पर उनकी पत्नी के ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए, जिसके बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया।
पीड़ित कुणाल का आरोप है कि पत्नी के पिता कौसर और चाचा हबीब उनके घर पहुंचे और पत्नी को जबरन अपने साथ दिल्ली ले जाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
बदायूं में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, कई राहगीरों को रौंदकर इलाके में मचाई दहशत
जब युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कुणाल और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ने पर पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका था। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर दहशत में आ गए।
मेलों की भीड़ में चलता था ‘जेबकतरों का खानदान’… पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज़!
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती के पिता कौसर और चाचा हबीब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
एसीपी इंदिरापुरम के अनुसार, जांच में सामने आया है कि युवती ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Location : Ghaziabad
Published : 27 May 2026, 12:35 PM IST